Posts

Showing posts from December, 2020

Durga Kavach in Hindi Lyrics - All Lyrics in Hindi

ऋषि मार्कंड़य ने पूछा जभी ! दया करके ब्रह्माजी बोले तभी !! के जो गुप्त मंत्र है संसार में ! हैं सब शक्तियां जिसके अधिकार में !! हर इक का कर सकता जो उपकार है ! जिसे जपने से बेडा ही पार है !! पवित्र कवच दुर्गा बलशाली का ! जो हर काम पूरे करे सवाल का !! सुनो मार्कंड़य मैं समझाता हूँ ! मैं नवदुर्गा के नाम बतलाता हूँ !! कवच की मैं सुन्दर चोपाई बना ! जो अत्यंत हैं गुप्त देयुं बता !! नव दुर्गा का कवच यह, पढे जो मन चित लाये ! उस पे किसी प्रकार का, कभी कष्ट न आये !! कहो जय जय जय महारानी की ! जय दुर्गा अष्ट भवानी की !! पहली शैलपुत्री कहलावे ! दूसरी ब्रह्मचरिणी मन भावे !! तीसरी चंद्रघंटा शुभ नाम ! चौथी कुश्मांड़ा सुखधाम !! पांचवी देवी अस्कंद माता ! छटी कात्यायनी विख्याता !! सातवी कालरात्रि महामाया ! आठवी महागौरी जग जाया !! नौवी सिद्धिरात्रि जग जाने ! नव दुर्गा के नाम बखाने !! महासंकट में बन में रण में ! रुप होई उपजे निज तन में !! महाविपत्ति में व्योवहार में ! मान चाहे जो राज दरबार में !! शक्ति कवच को सुने सुनाये ! मन कामना सिद्धी नर पाए !! चामुंडा है प्रेत पर, वैष्णवी गरुड़ सवार ! बैल चढी महेश्